स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नीट की आज दोबारा परीक्षा ली जा रही है। हमारे संवददाता ने बताया है कि परीक्षा सफल रूप से कराने के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं।
परीक्षा के सुरक्षित, पारदर्शी और सुचारू संचालन के लिए पर्यवेक्षकों, समन्वयकों, पुलिसबलों और प्रशासनिक अधिकारियों सहित दो लाख से अधिक कर्मियों की तैनाती की गई है। निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। एन टी ए भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने और किसी भी प्रकार की अनियमिता को रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की भी सक्रिय रूप से निगरानी कर रहा है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक आयोजित की जाएगी।





