insamachar

आज की ताजा खबर

Lakshya Sen and Tanvi Sharma to lead India at the US Open Super badminton tournament.
खेल

यूएस ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन और तन्वी शर्मा करेंगे भारत की अगुवाई

कैलिफोर्निया में आज से शुरू हो रहे अमरीकी ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन और तन्वी शर्मा भारत का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। लक्ष्य सेन पुरुष सिंगल्स के पहले दौर में बेल्जियम के जूलियन कैरागी से खेलेंगे। किदांबी श्रीकांत अपने पहले दौर के मुकाबले में चीनी ताइपे के लियाओ झूओ–फू का सामना करेंगे। वहीं, महिला सिंगल्‍स में, भारत की सात खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में शामिल हैं। सत्रह वर्षीय तन्वी शर्मा जर्मनी की यवोन ली के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी। महिला डबल्‍स में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद पहले दौर में स्पेन की पाउला लोपेज़ और लूसिया रोड्रिगेज़ का सामना करेंगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *