insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

IRCTC ने किया नए पर्यटन सर्किट डिवाइन ईस्‍ट टेंपल टूर आरंभ

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कारपोरेशन (IRCTC) ने नया पर्यटन सर्किट डिवाइन ईस्‍ट टेम्‍पल टूर आरंभ किया है। इसके लिए भारत गौरव डीलक्‍स टूरिस्‍ट ट्रेन का प्रयोग होगा। इस 11 दिन के रेल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटको को उत्‍तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के प्रमुख तीर्थ स्‍थलों पर जाने का मौका मिलेगा।

यह यात्रा दिल्‍ली में सफदरजंग रेलवे स्‍टेशन से आरंभ होगी और यह रेलगाड़ी वाराणसी, पुरी, कोणार्क, चिलिका, भुवनेश्‍वर, कोलकाता, गंगासागर और बैद्यनाथधाम जाएगी।

इस रेलगाड़ी में थर्ड एसी, सैकेंड एसी और फर्स्‍ट एसी में टिकट लिए जा सकते हैं। इस विशेष रेलगाड़ी में यात्रियों को प्रति व्‍यक्ति फर्स्‍ट एसी के लिए एक लाख 13,530 रुपए, सैकेंड एसी के लिए एक लाख 6145 रुपए और थर्ड एसी के लिए 91370 रुपए चुकाने होंगे।

इसमें यात्रियों को थ्री स्‍टार होटल में विश्राम, सभी भोजन, अन्‍य सभी यात्रा, एसी वाहनों में दर्शनीय स्‍थल और यात्रा बीमा तथा अन्‍य सेवाएं शामिल हैं। इसके लिए आई आर सी टी सी के टूरिज्‍म पोर्टल पर या देशभर में आई आर सी टी सी पर्यटन कार्यालयों पर बुकिंग कराई जा सकती है। यह रेलगाड़ी पांच अक्‍टूबर को यात्रा पूरी कर वापस दिल्‍ली पहुंचेगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *