insamachar

आज की ताजा खबर

India defeated Pakistan 7-1 in the FIH Pro Hockey League.
Current Affairs खेल

FIH Pro हॉकी लीग में भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से हराया

एफआईएच प्रो हॉकी लीग में, कल भारत ने पाकिस्‍तान को 7-1 से करारी शिकस्‍त दी। लंदन में मैच के पहले र्क्‍वाटर में अबू बकर ने पेनल्‍टी कॉर्नर को गोल में बदलकर पाकिस्‍तान को बढ़त दिलाई। लेकिन दूसरे क्वार्टर में सुखजीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर मैच का रुख पलट दिया। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में हार्दिक सिंह, जुगराज सिंह, अभिषेक और राजकुमार पाल ने चार और गोल किए। चौथे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने टीम के लिए सातवां गोल किया। प्रतियोगिता में कल भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *