भारत ने कराची में हुई हालिया घटना के संबंध में पाकिस्तान द्वारा लगाए गए आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज किया
भारत ने आज कराची में हुई हालिया घटना के संबंध में पाकिस्तान द्वारा लगाए गए आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया। मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय, पाकिस्तान को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और अपने क्षेत्र में मौजूद आतंकी ढांचे के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद को अपनी राज्य नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति से छुटकारा पाना चाहिए।





