insamachar

आज की ताजा खबर

A second laborer, injured in a terrorist attack in Kelam, Kulgam district, Jammu and Kashmir, died this morning.
भारत

जम्मू-कश्मीर में, कुलगाम जिले में कल हुए आतंकी हमले में घायल, दूसरे मजदूर की मौत

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले के केलम में आतंकी हमले में घायल दूसरे श्रमिक की आज सवेरे मृत्‍यु हो गई। इससे मृतकों की संख्या दो हो गई है। एक रिपोर्ट-

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल श्रमिक की मौत श्रीनगर के एक अस्पताल में चिकित्‍सा के दौरान हुई। कल शाम ईंट भट्ठे पर काम कर रहे इन दो श्रमिकों पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी। घटना के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आतंकवादियों की धर-पकड के लिए तलाश अभियान जारी है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मज़दूरों की हत्या की कड़ी निंदा की है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। कुलगाम ज़िला प्रशासन की ओर से 6-6 लाख रुपये की तत्काल सहायता भी दी जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *