ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों के प्रमुखों की दो दिन की बैठक आज से उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुरू हो रही है। भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स के सदस्य देशों ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधियों के इस बैठक में भाग लेने की संभावना है।
इस वर्ष भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का विषय सुदृढ़शीलता नवाचार सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण है। ब्रिक्स सांख्यिकी ट्रैक के अंतर्गत भारत ने परिवर्तन के प्रेरक के रूप में गुणवत्तापूर्ण सांख्यिकी इस विषय को अपनाया है। इसका उद्देश्य ब्रिक्स के माध्यम से सांख्यिकी के प्रसार प्रणालियों में नवाचार और ज्ञान एवं सर्वोत्तम परिपार्टियों के आदान–प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना है।
बैठक में सांख्यिकी उत्पादों को मजबूत करने, राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणालियों में सुधार, डेटा की पहुंच बढ़ाने और आर्थिक क्षेत्र सांख्यिकी को सुदृढ़ बनाने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही विकसित होते डेटा पारिस्थितिकी तंत्र में एआई की तैयारी विषय पर दो विशेष सह कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।





