insamachar

आज की ताजा खबर

Protests over exam irregularities continue in Jharkhand
भारत

झारखंड में विरोध प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने राज्य सरकार से बातचीत के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया

झारखंड में नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरूद्ध रांची में विरोध प्रदर्शन का आज 14वां दिन है। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने इस मुद्दे को सुलझाने में राज्य सरकार से बातचीत करने के लिए 11 सदस्यीय दल का गठन किया है। हमारी संवाददाता ने बताया है कि जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर रांची में चल रहा आंदोलन एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर चुका है।

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन आज चौदहवें दिन भी जारी है। राजधानी रांची में छह छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कल शाम आंदोलनरत छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से फ्लैशलाइट मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद रांची सदर के एसडीएम रजत कुमार और एडीएम धनंजय कुमार ने धरनास्थल पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की। छात्र नेताओं का कहना है कि कल शाम तक राज्य सरकार की ओर से वार्ता का कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला था। हालांकि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बातचीत के लिए दरवाजे खुलने के बयान के बाद छात्रों ने सरकार से वार्ता के लिए ग्यारह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। इस मुद्दे को लेकर विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन विपक्षी एनडीए विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर सीबीआई जांच की मांग की। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि यदि 13 अगस्त तक राज्य सरकार कोई निर्णय नहीं लेती है, तो वे भी छात्रों की भूख हड़ताल में शामिल होंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *