insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi called upon people to celebrate National Handloom Day by showcasing India rich handloom heritage.
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत को प्रदर्शित कर राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस भारत की समृद्ध और विविधतापूर्ण हथकरघा परंपराओं को बढ़ावा देकर मनाने का आह्वान किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों के साथ अपने वीडियो, जिनमें ‘गेट रेडी विद मी (जीआरडब्ल्यूएम)’ वीडियो भी शामिल हों, सोशल मीडिया पर साझा करें।”

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया—“कल, 7 अगस्त, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस है। आइए, भारत की हथकरघा विविधता को लोकप्रिय बनाएं।

अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों के साथ अपने वीडियो, जिनमें जीआरडब्ल्यूएम (GRWM) वीडियो भी शामिल हों, सोशल मीडिया पर साझा करें।

NationalHandloomDay का उपयोग करना न भूलें।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *