insamachar

आज की ताजा खबर

MPs who have recently joined the NDA
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में हाल ही में शामिल हुए विभिन्न सांसदों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने आवास पर हु्ए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में हाल ही में शामिल हुए विभिन्न सांसदों से मुलाकात की। इनमें नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया-एन.सी.पी.आई. और शिवसेना के सांसद भी शामिल थे। बैठक के बाद संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में शिवसेना सांसद, ज्योति सावित्री नागनाथ वाघमारे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद की कार्यवाही में बार-बार हो रहे व्यवधान पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि लगातार हंगामे के कारण नव-निर्वाचित और प्रतिभाशाली सांसदों को सदन में अपने विचार रखने का अवसर नहीं मिल पाता। एन.सी.पी.आई. सांसद शताब्दी रॉय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में सांसदों की प्रभावी भूमिका और उनकी जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की तथा इस दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

वेलकम तो है ही जो एनडीए के साथ जुड़े हैं और उसके बाद उन्‍होने बताया कि क्‍या करना है, हम लोगों को कैसे आगे बढना है राष्‍ट्रीय हित के लिए हम लोग एक साथ कैसे काम करेंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *