insamachar

आज की ताजा खबर

Railways has increased the number of special trains to Kerala to 112 for the occasion of Onam
भारत

रेलवे ने ओणम के अवसर पर केरलम के लिए विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ा कर 112 कर दी

रेलवे ने ओणम के अवसर पर केरलम के लिए विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ा कर 112 कर दी है। इन विशेष रेलगाडि़यों का मुख्य रूप से तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आवागमन होगा।

रेलवे ने ओणम के दौरान यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 14 अगस्त से 6 सितंबर के बीच अब तक 112 विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है। इनमें से अड़तीस विशेष ट्रेन दक्षिण रेलवे के अंतर्गत चलाई जाएंगी। दक्षिण रेलवे ने अन्य रेलवे जोन के लिए भी 16 अतिरिक्त विशेष ट्रेन की घोषणा की है। इसके अलावा, अन्य रेलवे जोन भी इस दौरान अट्ठावन विशेष ट्रेन चलाएंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *