insamachar

आज की ताजा खबर

Over 1,300 flights cancelled and more than 300,000 people relocated to safety in China due to Typhoon Dolphin.
अंतर्राष्ट्रीय

चीन में तूफान डॉल्फिन के मद्देनजर एक हजार 300 से अधिक उड़ानें रद्द, 3 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

चीन में तूफान डॉल्फिन के मद्देनजर शंघाई के दोनों हवाई अड्डों पर एक हजार 300 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। आसपास के क्षेत्रों के 3 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

तूफान के बाहरी हिस्से ने कल राजधानी ताइपे सहित उत्तरी ताइवान को प्रभावित किया और उन क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। ताइवान के कुछ एयरलाइनों ने भी चीन जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द कर दीं। तूफान की अधिकतम निरंतर हवा की गति आज सुबह तक लगभग 162 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई थी। इससे तेज बारिश हो रही है, जिससे भीषण बाढ़ और भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है और इसके झेचियांग प्रांत और पड़ोसी फुचियान प्रांत के उत्तरी हिस्सों को प्रभावित करने की आशंका है। अधिकारियों ने झेचियांग में भीषण भूस्खलन के खतरे की चेतावनी जारी कर दी है। शंघाई के हॉंग्छयाओ और पुडोंग हवाई अड्डों ने भी लगभग 60 प्रतिशत अपेक्षित उड़ानें रद्द कर दिया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *