insamachar

आज की ताजा खबर

rains continue unabated in Himachal Pradesh
भारत

मौसम विभाग ने ओडिशा के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया

ओडिशा के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज ओडिशा में व्यापक वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है, जिसमें अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में स्थित चक्रवाती परिसंचरण के कारण आज इसी क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस प्रणाली से ओडिशा में वर्षा की तीव्रता बढ़ने की आशंका है। आईएमडी ने अंगुल और क्योंझर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की है, जबकि बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़ और संबलपुर सहित कई जिलों के लिए येलो चेतावनी जारी की गई है। समुद्र में खराब मौसम की स्थिति के कारण मछुआरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *