insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले इलाकों में जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना आज से शुरू

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर औक लद्दाख के दुर्गम इलाकों में जनगणना – 2027 के लिए जनसंख्या गणना पहली सितंबर से शुरू होगी। इससे पहले नागरिकों की सुविधा के लिए आज से 31 अगस्त तक स्व-गणना की विशेष सुविधा दी जाएगी। पहली अक्टूबर को संदर्भ तिथि मानकर लद्दाख में जनगणना 2027 पूरी हो जाएगी।

लद्दाख देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश बनने जा रहा है, जहां जनगणना-2027 का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके अंतर्गत जनसंख्या गणना एक से 30 सितंबर तक होगी। स्व-गणना आज से शुरू हो रही है। लद्दाख में पूरी आबादी को शामिल करने के लिए करीब 637 गणना ब्लॉक बनाए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के जनगणना संचालन अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि सितंबर में जनसंख्या गणना कराने का निर्णय क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी, दुर्गम इलाकों और सीमित पहुंच को देखते हुए लिया गया है। जनसंख्या गणना में आबादी के वितरण, जनसांख्यिकीय संरचना, शिक्षा, आर्थिक गतिविधियों, पलायन, दिव्यांगता, भाषा, प्रजनन और आबादी से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जाएंगी। जनगणना-2027 डिजिटल माध्यम से कराई जा रही है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *