जम्मू-कश्मीर में बुढ़ा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा आज से शुरू हो रहा है। पूंछ जिले की मंडी तहसील में बाबा श्री बुढा अमरनाथ मंदिर की 12 दिवसीय यह वार्षिक यात्रा 28 अगस्त, रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी।
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को कड़ी सुरक्षा के बीच पुंछ के लिए रवाना किया। राजौरी और पुंछ जिलों में यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुंछ जिला प्रशासन ने देश भर से आने वाली श्रद्धालुओं के लिए अग्रिम पंजीकरण की सुविधा देने के लिए एक विशेष पोर्टल भी शुरू किया है समुद्र तल से करीब 4600 फीट की ऊंचाई पर स्थित बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में स्वयंभू सफेद पत्थर का शिवलिंग है यात्रा से जुड़ी सहायता के लिए श्रद्धालु जम्मू यातायात नियंत्रण इकाई से 0191-2467302 और श्रीनगर यातायात नियंत्रण इकाई से 0194-2479871 पर संपर्क कर सकते हैं।





