insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया, पीड़ितों के लिए PMNRF से अनुग्रह राशि की घोषणा की

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास स्थित एक होटल में आज तड़के आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। आग सबसे पहले होटल के रिसेप्शन में लगी और चार मंजिला इमारत तक फैल गई। आग लगने के समय ज्यादातर मेहमान सो रहे थे। होटल मालिक ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा बचाव अभियान शुरू किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई भीषण अग्निकांड में जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन इस दुर्घटना से पीड़ित लोगों की प्रमुखता से सहायता कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुए हादसे में मृतकों के निकटतम परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *