कोलंबो में भारत की श्रीलंका के साथ दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में पकड़ मजबूत हो गई है। खेल के दूसरे दिन कल ध्रुव जुरेल और देवदत पडि़कल के शतक से भारत ने पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर समाप्त घोषित की। जवाब में श्रीलंका ने पहली पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर आठ रन बना लिए थे।
भारत श्रृंखला में एक-शून्य से आगे है।





