उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070 शुरू कर दिया है। प्रभावित परिवार इस हेल्पलाइन के माध्यम से तुरंत जानकारी साझा कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार अगर राज्य का कोई भी नागरिक नेपाल में फंसा है या उसे किसी भी तरह की मदद की जरूरत है तो उनके परिवार वाले तुरंत 1070 पर संपर्क कर सकते हैं। राज्य सरकार ने नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने और उन्हें तुरंत मदद पहुंचाने के लिए दूतावास स्तर पर संपर्क शुरू कर दिया है। नेपाल में आई भीषण बाढ़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती जिलों महाराजगंज और कुशीनगर में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।





