insamachar

आज की ताजा खबर

PM Narendra Modi left for Seychelles today on a three-day state visit.
भारत

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के सचिव पश्चिम सिबी जॉर्ज ने बताया कि यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर ताशकंद की दो दिन की राजकीय यात्रा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। दोनों नेता व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल संपर्क, ऊर्जा, शिक्षा और जन-जन के बीच संबंधों में सहयोग की समीक्षा करेंगे और भविष्य की प्राथमिकताएं तय करेंगे।

ताशकंद से प्रधानमंत्री किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति सदिर झापारोव के निमंत्रण पर 31 अगस्‍त को शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ के 26वें शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन में सुरक्षा, संपर्क और अवसर से जुड़ी भारत की प्राथमिकताओं को रेखांकित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सम्मेलन से अलग एससीओ देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। प्रधानमंत्री छठे विश्व नोमाड खेलों के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। यह आयोजन मध्य एशिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष एससीओ की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ भी है। भारत वर्ष 2017 से संगठन का पूर्ण सदस्य है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *