अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा – ईरान के साथ संघर्ष समाप्त करने के लिए बातचीत की कोई निश्चित समय सीमा नहीं
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ संघर्ष समाप्त करने के लिए वार्ता फिर शुरू करने की कोई निश्चित समय सीमा नहीं है। एक निजी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्हें बातचीत फिर से शुरू करने की कोई जल्दबाजी नहीं है। डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि अमरीका बड़ी बढ़त हासिल कर रहा है। उन्होंने ईरान की आर्थिक मुश्किलों का भी उल्लेख किया।
इस बीच, कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी आज ईरान पहुंचेंगे। वे ईरानी अधिकारियों से मुलाकात कर तनाव कम करने और बातचीत के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।





