भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंद ग्रैंड शतरंज टूर जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने कल रात अमरीका के सेंट लुइस में खेले गए फाइनल में मौजूदा चैंपियन फैबियानो कारुआना को 15-13 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
प्रग्नानंद ने फाइनल में कारुआना से छह अंक पीछे रहते हुए शुरुआत की लेकिन दोनों रैपिड गेम जीतकर बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने चारों ब्लिट्ज गेम में अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए 15-13 से जीत हासिल की और 2 लाख डॉलर का पहला पुरस्कार जीतकर अगले साल के ग्रैंड शतरंज टूर में अपनी जगह भी पक्की कर ली।
तीसरे स्थान के मैच में वेस्ली सो ने भी विंसेंट कीमर के खिलाफ वापसी की। दोनों खिलाड़ियों के बीच रैपिड गेम बराबरी पर रहने के बाद, सो ने चारों ब्लिट्ज गेम जीतकर 18-12 से जीत दर्ज की।




