insamachar

आज की ताजा खबर

Iranian President Masoud Pezeshkian said Tehran is ready for talks with the US.
अंतर्राष्ट्रीय

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा, तेहरान अमरीका के साथ बातचीत के लिए तैयार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि तेहरान अमरीका के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अमरीका को लेकर अत्‍यधिक सतर्क भी है। उन्होंने कहा कि अगर अमरीका समझौते की शर्तों का पालन करता है, तो ईरान भी अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करेगा।

राष्ट्रपति पेजेशकियन ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा कि राजनयिक प्रयासों का केंद्र बिंदु जून में हुए शांति समझौते को फिर से लागू करना हो सकता है। उन्होंने कहा कि समझौता लागू रहने के दौरान ईरान ने करीब नौ करोड़ बैरल तेल का निर्यात किया था। श्री पेजेशकियन की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब ईरान घरेलू स्तर पर आर्थिक दबावों का सामना कर रहा है।

अमरीका और ईरान ने 18 जून को क्षेत्र में लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्ति का समझौता किया था। इसकी समय-सीमा 17 अगस्त को समाप्त हो गई। इन वार्ताओं का उद्देश्य अंतिम समझौते तक पहुंचना था, लेकिन पिछले महीने तनाव बढ़ने के बाद इनका भविष्य अनिश्चित बना हुआ है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *