बिहार में बाढ़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। लगातार नदियों के उफान पर रहने से नए क्षेत्रों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है।
बिहार में गंगा, गंडक, कोसी समेत प्रमुख नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। नदियों में उफान से 16 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। पटना समेत 14 जिलों में हालात गंभीर बने हुए हैं। जल संसाधन विभाग के अनुसार पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से लगभग 2 मीटर ऊपर बह रही है।
विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि इसके गांधी घाट के स्थल पर नया उच्च जल स्तर सृजित होने की आशंका है। इसके चलते नदी के प्रवाह क्षेत्र विशेष कर दियारा क्षेत्रों में दबाव बढ़ सकता है। विभाग में संबंधित स्थलों को आपदा के मद्देनजर सभी जरूरी एहतिहादी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।





