insamachar

आज की ताजा खबर

Defence Minister Rajnath Singh held a meeting with Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake in Colombo today.
भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ बैठक की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ बैठक की। बैठक में दोनों नेताओं ने इस बात को दोहराया कि सभ्यता के स्तर पर एक-दूसरे से जुड़े होने, करीबी पड़ोसी और समुद्री साझेदार होने के नाते, भारत और श्रीलंका दोनों देशों के विकास और वहां के लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में, राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र की सुरक्षा, शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए भी मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *