insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन करेंगे। इसमें 40 से अधिक देशों के 600 से अधिक प्रदर्शक, 300 अंतरराष्‍ट्रीय कं‍पनियां और प्रतिभागी भाग लेंगे। सेमीकॉन इंडिया भारत का प्रमुख सेमीकंडक्‍टर सम्‍मेलन और प्रदर्शनी है। इसका आयोजन भारत सेमीकंडक्‍टर मीशन, इलेक्‍ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा वैश्विक उद्योग संघ-सेमी ने संयुक्‍त रूप से किया है। इसके माध्‍यम से वैश्विक सेमीकंडक्‍टर और इलेक्‍ट्रॉनिकी तंत्र को सहयोग, नवाचार, विनिर्माण, निवेश और प्रतिभा विकास के संबंध में सहयोग बढ़ाने को लेकर एक मंच उपलब्‍ध होगा। तीन दिन के इस सम्‍मेलन में पैनल चर्चाएं होंगी तथा सेमीकंडक्‍टर और इलेक्‍ट्रॉनिकी तंत्र के बारे में उभरते क्षेत्रों पर बातचीत होगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *