केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। दिशा सालियान की 8 जून 2020 को एक इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी।
बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, उनके सुरक्षाकर्मी, डिनो मोरिया, रोहन रॉय, सूरज पंचोली, रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती और पुलिस अधिकारियों सचिन वाजे तथा परमबीर सिंह सहित कई लोगों के नाम हैं।





