बिहार के बाढ़ प्रभावित ज़िलों में राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता जारी की।
राज्य के पंद्रह जिलों के अट्ठासी प्रखंडों में करीब उनचास लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय दल के बिहार दौरे को लेकर उनकी गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत हुई है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने एक टीम बनाने का निर्देश दिया। गृहमंत्री जी का फोन आया था कि हम लोग एक टीम केंद्रीय मंत्री स्तर पर बिहार शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में आएगा। मैं आदरणी प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं, शुभकामना देता हूं।





