insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के लिए निर्धारित मासिक प्रोत्साहन राशि को 3000 रुपये से बढ़ाकर 6000 रुपये करने की घोषणा की है। यह निर्णय कल नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में लिया गया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मासिक प्रोत्साहन राशि में वृद्धि आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को मान्यता देने और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रेखा गुप्ता ने कहा कि इससे उनके काम के प्रति उत्साह बढ़ेगा और उन्हें अपनी सेवाएं जारी रखने में मदद मिलेगी। वर्तमान में दिल्ली में 6,725 आशा कार्यकर्ता कार्यरत हैं। आम तौर पर, प्रत्येक आशा कार्यकर्ता लगभग 2000 लोगों या 400 परिवारों से जुड़ी होती है।

इस बीच, दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले 10,000 छात्रों के लिए छात्रावास बनाने का भी निर्णय लिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के कुछ  विश्वविद्यालयों और संस्थानों में छात्रावासों का निर्माण कार्य पहले से ही चल रहा है। रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार उन कॉलेजों का सर्वेक्षण भी करेगी जिनमें छात्रावास निर्माण के लिए पर्याप्त जगह है। 

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *