insamachar

आज की ताजा खबर

बिज़नेस

न्‍यूजीलैंड संसद ने भारत के साथ मुक्‍त व्‍यापार समझौते को लागू करने का विधेयक पारित किया

न्यूजीलैंड की संसद ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता लागू करने का विधेयक पारित कर दिया है। इससे दोनों देशों के बीच शुल्क में भारी कटौती और व्यापार विस्तार का रास्ता साफ हो गया है।

इस विधेयक को विपक्षी लेबर पार्टी के समर्थन से पारित कर दिया गया। विधेयक के पक्ष में 93 और विरोध में 29 वोट पडे। न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा कि इस समझौते से निर्यातकों को तत्काल और बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह उच्च स्तरीय व्यापार समझौता इस वर्ष के अंत तक लागू हो जाएगा। इस समझौते के तहत, भारत के लिये न्यूजीलैंड के लगभग 95 प्रतिशत निर्यात पर शुल्क को या तो समाप्त कर दिया जाएगा या काफी कम कर दिया जाएगा। इस समझौते के दायरे में आने वाले आधे से अधिक उत्पाद, समझौता लागू होने के पहले दिन से ही शुल्क मुक्त हो जाएंगे। इसके साथ ही, सभी भारतीय सामान न्यूजीलैंड के बाजार में शुल्क मुक्त मिलेंगे। न्यूजीलैंड ने अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब अमरीकी डॉलर का निवेश करने पर भी सहमति जताई है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *