insamachar

आज की ताजा खबर

Indian men cricket team defeated Afghanistan by 127 runs in the third T20 match to clinch the series 3-0
खेल

भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम ने तीसरे T20 मैच में अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की

पुरुष क्रिकेट में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला 3-0 से जीत ली है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कल रात खेले गए तीसरे और अंतिम मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 14 ओवर और एक गेंद में 94 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से नितीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए। अक्षर पटेल ने दो, जबकि जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया। अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों में शानदार 108 रन की पारी खेली, जबकि संजू सैमसन ने 50 रन बनाए। अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

127 रन की हार अफगानिस्तान की टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी हार है। वहीं, भारत के खिलाफ 94 रन उसका सबसे कम स्कोर है। टी-20 क्रिकेट में 100 या उससे अधिक रन के अंतर से भारत की यह दसवीं जीत है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *