insamachar

आज की ताजा खबर

अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने अफ़गान शरणार्थियों को जबरन उनके देश वापस भेजने पर पाकिस्तान को चेतावनी दी

संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने अफ़गान शरणार्थियों को जबरन उनके देश वापस भेजने पर पाकिस्तान को चेतावनी दी है और अधिकारियों से कहा है कि शरणार्थियों को निर्वासित करने से पहले यह आकलन किया जाना चाहिए कि क्या अफगानिस्‍तान में ऐसे लोगों को उत्पीड़न, यातना या अन्य गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों का खतरा है। विशेषज्ञों ने पाकिस्तान के चिकित्सा और दंत चिकित्सा संस्थानों को अफ़गान छात्रों को वापस भेजने के निर्देश पर भी चिंता व्यक्त की है। रिपोर्ट के अनुसार एक सौ अफ़गान छात्र, जिनमें 20 से 40 महिलाएं शामिल हैं, इससे प्रभावित हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *