insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में UNGA के 81वें सत्र से अलग कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से अलग कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन बैठकों में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। डॉ. जयशंकर ने फ्रांस, इक्वाडोर, स्लोवाकिया, हंगरी और स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत की। चर्चाओं में यूक्रेन और खाड़ी क्षेत्र की स्थिति, आर्थिक सहयोग तथा बहुपक्षीय मुद्दे प्रमुख रहे। फ्रांस के साथ बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार पर भी विचार-विमर्श हुआ।

स्विट्जरलैंड के साथ बैठक में भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ- व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते के लागू होने के बाद आर्थिक संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। डॉ. जयशंकर ने नाउरू के राष्ट्रपति डेविड एडेआंग से भी मुलाकात की।

इससे पहले डॉ. जयशंकर ने भारत और वाइसेग्राड समूह के देशों की पहली विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया। भारत और समूह के चार देशों-पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य ने राजनीतिक, आर्थिक, प्रौद्योगिकी, रक्षा, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने वार्षिक व्यापार मंच और विदेश मंत्रियों की वार्षिक बैठक आयोजित करने पर भी सहमति जताई। डॉ. जयशंकर इस महीने की 26 तारीख को संयुक्त राष्ट्र महासभा के आम चर्चा को संबोधित करेंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *