insamachar

आज की ताजा खबर

deep depression formed in the Bay of Bengal has crossed the Andhra Pradesh and Odisha coasts and is now moving towards the interior regions
भारत मौसम

बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट को पार कर अब आतंरिक क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा

बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र कलिंगपट्टनम के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट को पार कर अब आतंरिक क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से ओडिशा के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है।

ओडिशा में लगातार बारिश से कई जिलों खासकर दक्षिणी जिलों में आम जनजीवन पर असर पड़ा है। संवेदनशील इलाकों में पानी भरने, जमीन खिसकने और सड़कों के संपर्क टूटने की खबर है। आईएमडी ने आज नवरंगपुर के लिए बहुत भारी बारिश की रेड वार्निंग जारी की है, जबकि छह जिलों के लिए ऑरेंज वार्निंग और आठ अन्य जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी की गई है।

इस बीच, मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बिहार, विदर्भ और सिक्किम में भी मूसलाधार वर्षा हो सकती है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *