उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव अब कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। ओडिशा के कई हिस्सों में तेज बारिश जारी है।
कमजोर पड़े कम दबाव के असर से दक्षिणी और पश्चिमी ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है। राज्य सरकार के अनुसार, दर्जनों ब्लॉक और गांवों में बारिश से संबंधित प्रभाव देखे गया है और आठ हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बालासोर जिले के मथानी में जलका नदी में बाढ़ की गंभीर स्थिति है, और बास्ता के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने ओडिशा में बारिश जारी रहने का अनुमान लगाया है, अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में आपदा राहत टीमों को अलर्ट पर रखा है।





