छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के कारण राज्य के सभी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और राहत-बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।





