ODI क्रिकेट मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में एक-शून्य की बढत बना ली है। 296 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 41 ओवर और चार गेंद में दो विकेट खोकर 300 रन बनाकर जीत हासिल की। विराट कोहली ने नाबाद 139 रन और कप्तान शुभमण गिल ने 110 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह विराट का एक दिवसीय क्रिकेट में 55वां शतक है। इसके साथ ही वह, सचिन तेंदुलकर के बाद एकदिवसीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।





