insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

भारत ने विश्व को परमाणु हथियार मुक्त दुनिया बनाने और सभी परमाणु हथियारों को समाप्‍त करने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत ने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व और सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य निरस्त्रीकरण के माध्यम से परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। विदेश मंत्रालय में पश्चिम क्षेत्रों के सचिव सिबी जॉर्ज ने कल न्यूयॉर्क में परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में भारत का यह बयान दिया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में डरबन घोषणा और कार्य योजना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक बैठक में नस्लवाद, नस्लीय भेदभाव, विदेशियों के प्रति नफरत और संबंधित असहिष्णुता से लड़ने के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की। उन्होंने घोषणा को लागू करने के लिए ठोस, राष्ट्रीय नेतृत्व वाले और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित प्रयासों का आह्वान किया। उन्‍होंने संयुक्त राष्ट्र के एक अन्य कार्यक्रम में सांस्कृतिक संपत्तियों और विरासत को उनके मूल देशों में वापस लाने की सुविधा के लिए मजबूत अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता का उल्‍लेख किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *