वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल होंगे
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक अमरीका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर के निमंत्रण पर आयोजित की जा रही है।
अमरीका की यात्रा के दौरान पीयूष गोयल अपने अमरीका के समकक्ष के साथ भारत-अमरीका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए भी चर्चा करेंगे। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि बातचीत इस वर्ष 7 फरवरी को जारी संयुक्त बयान के अनुरूप अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने पर केंद्रित होगी।
पीयूष गोयल 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अमरीका की यात्रा पर हैं, जहां वे जी-20 बैठक में भारत विश्व व्यापार संगठन को केंद्र में रखते हुए नियम-आधारित, खुले, समावेशी और पारदर्शी बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था को मजबूत करने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
यात्रा के दौरान पीयूष गोयल विनिर्माण, उपभोक्ता वस्तुओं, कृषि-व्यवसाय, खुदरा और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख अमरीका की कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।





