अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने ATS गुजरात और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर से एक संदिग्ध ईरानी धाऊ (Dhow) को रोककर 526 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता की हेरोइन और मेथामफेटामाइन जब्त की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹3,000 करोड़ से अधिक बताई गई है। अभियान के दौरान पांच पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। जब्त पोत और चालक दल को आगे की बहु-एजेंसी जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई लाया गया है।





