insamachar

आज की ताजा खबर

CCI
बिज़नेस

CCI ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस में कुछ इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में कुछ इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन बीएनपी परिबास कार्डिफ (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (टारगेट) में कुछ इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण से संबंधित है।

अधिग्रहणकर्ता फ्रांस में निगमित एक कंपनी है और बीएनपी परिबास एसए (बीएनपी परिबास) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। बीएनपी परिबास एक सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी है जो कॉर्पोरेट और संस्थागत बैंकिंग, वाणिज्यिक, व्यक्तिगत बैंकिंग और सेवाओं तथा निवेश और सुरक्षा सेवाओं के लिए समाधान प्रदान करती है। भारत में, बीएनपी परिबास अपनी सहयोगी कंपनियों के साथ मिलकर वित्तीय और सलाहकार सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है।

टारगेट एक आईआरडीएआई-लाइसेंस प्राप्त बीमा कंपनी है जो भारत में निगमित है और भारत में जीवन बीमा सेवाएं प्रदान करती है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *