insamachar

आज की ताजा खबर

अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में 9 नागरिकों की मौत

अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 9 अफ़गान नागरिक मारे गए और 11 घायल हो गए। तालिबान के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि कल हुए हमलों में कुनार के शुलतान जिले और हेलमंद के गर्मसेर जिले में तीन मकान भी नष्ट हो गए।

मुजाहिद ने बताया कि 24 सितंबर को कंधार, पक्तिया और खोस्त में हुए हमलों में चार नागरिक मारे गए, जबकि तीन दिन पहले कुनार और पक्तिका में हुए हमलों में तीन लोग मारे गए थे।

ताज़ा हमलों की निंदा करते हुए मुजाहिद ने इन्हें आक्रामकता का कृत्य बताया और पाकिस्तान पर घरेलू राजनीतिक और आर्थिक समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए अफ़गानिस्तान पर हमले करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अफ़गानिस्तान पाकिस्तान की सैन्य आक्रामकता का “उचित जवाब” देगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *