insamachar

आज की ताजा खबर

Bharatiya Janata Party has announced the names of eight candidates from Uttar Pradesh for the Rajya Sabha elections
भारत

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से आठ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडे, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है। इन नामों को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। इन चुनावों में उत्तर प्रदेश की दस और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के साथ पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव भी शामिल है। इन सीटों पर मतदान 16 अक्‍टूबर को होगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *