insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की निंदा की

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की निंदा की है। इसमें दो विदेशी नाविकों की मौत हो गई। चालक दल के सदस्यों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। घायल नाविकों को रोमानिया के अधिकारियों ने सुरक्षित निकाल लिया है और उनका इलाज किया जा रहा है। जहाज पर चालक दल में शामिल तीनों भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। भारत ने इस घटना में तुरंत कार्रवाई के लिए रोमानिया के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर हो रहे इन हमलों को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है। मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में जहाजों को निशाना बनाए जाने से वैश्विक व्यापार और दुनियाभर के लोग प्रभावित हो रहे हैं। भारत ने जारी संघर्षों को समाप्त करने के लिए बातचीत और कूटनीति से समाधान निकालने की अपनी अपील दोहराई है।

इस वर्ष सितंबर में भारत और लाइबेरिया ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान ‘जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर मित्र देशों के समूह’ की शुरुआत की थी। इसमें 25 देश शामिल हैं। इसका उद्देश्य वाणिज्यिक जहाजों और उनके चालक दल को लक्षित हमलों से सुरक्षित रखना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *