insamachar

आज की ताजा खबर

खेल

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल रात लखनऊ में खेले गए मैच में वेस्‍टइंडीज ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 19 ओवर एक गेंद में एक सौ 71 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड ने 56 और शाई होप ने 52 रन बनाए। भारत की ओर से नमन धीर ने 3 और अक्षर पटेल तथा कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। भारत ने 172 रन का लक्ष्य सिर्फ 14 ओवर 4 गेंद में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर 102 और ईशान किशन 37 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रृंखला का दूसरा मैच शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *