भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण बढ़ती मुद्रास्फीति के दबाव को देखते हुए लगभग साढ़े तीन साल बाद ब्याज दरों में वृद्धि हो सकती है।
पिछली बार रेपो दर में वृद्धि फरवरी वर्ष 2023 में हुई थी, जब आरबीआई ने दर को 0 दशमलव 2-5 प्रतिशत बढ़ाकर 6 दशमलव 5 प्रतिशत कर दिया था। वर्ष 2023-24 में दर अपरिवर्तित रही और फिर वर्ष 2025 में ब्याज दरों में कटौती शुरू हुई। वर्तमान में, आरबीआई की नीतिगत रेपो दर 5 दशमलव 2-5 प्रतिशत है।
विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती मुद्रास्फीति को देखते हुए आरबीआई अपनी मौद्रिक नीति को धीरे-धीरे सामान्य करना सकता है, जिसके लिए ब्याज दरों में वृद्धि आवश्यक होगी ताकि आने वाली तिमाहियों में वास्तविक ब्याज दरें नकारात्मक न हो जाएं। विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, खाद्य मुद्रास्फीति के जोखिम और बढ़ते मूल्य दबावों के बीच आरबीआई के वित्त वर्ष 2027 के सीपीआई मुद्रास्फीति पूर्वानुमान में वृद्धि की संभावना है।





