प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वायुसेना दिवस के अवसर पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वायुसेना दिवस के अवसर पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को उन पर गर्व है और पूरा देश आसमान की रक्षा करने के उनके साहस और समर्पण को सलाम करता है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “भारत को अपने वायुसेना योद्धाओं पर गर्व है। वायुसेना दिवस पर, आसमान की रक्षा करने के उनके साहस और समर्पण को हम सलाम करते हैं!”





