insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में चेक रिपब्लिक के उप प्रधानमंत्री कारेल हैवलिकेक के साथ एक द्विपक्षीय बैठक की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में चेक रिपब्लिक के फर्स्‍ट डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और उद्योग एवं व्‍यापार मंत्री कारेल हैवलिकेक के साथ एक द्विपक्षीय बैठक की। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग के पूरे परिदृश्‍य की समीक्षा की। दोनों पक्षों ने मौजूदा सहयोग और अलग-अलग संयुक्‍त उपक्रमों की सफल स्थापना का स्वागत किया, साथ ही वे ‘मेक-इन-इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ावा देने के लिए इंडिया-चेक संयुक्‍त रक्षा कमेटी के तहत इस सहयोग को और आगे बढ़ाने पर सहमत हुए।

दोनों नेताओं ने शांति और सुरक्षा के मौजूदा मुद्दों पर भी चर्चा की और इलाके में स्थिरता बनाए रखने के लिए अधिक सहयोग की जरूरत को स्‍वीकार किया। उन्होंने दोहराया कि भारत और चेक रिपब्लिक के बीच साझेदारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों और आपसी भरोसे और सम्मान के साझा मूल्‍यों पर आधारित है।

कारेल हैवलिकेक चार दिन के भारत दौरे पर हैं और अलग-अलग मंत्रालयों, व्‍यापारियों और कारोबारियों से बातचीत कर रहे हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वे बेंगलुरु और मुंबई में अलग-अलग उद्योगों का दौरा करेंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *