insamachar

आज की ताजा खबर

coir and coir products
बिज़नेस भारत

भारत से नारियल रेशा और इससे बने उत्पादों के निर्यात में 300% से अधिक की वृद्धि दर्ज

भारत से नारियल रेशा और इससे बने उत्पादों के निर्यात में तीन सौ पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इनका निर्यात वर्ष 2014-15 के एक हजार 630 करोड़ रुपये से बढ़कर पिछले वित्त वर्ष में छह हजार 614 करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अनुसार, पिछले 12 वर्षों में उद्यम पंजीकरण पोर्टल पर नारियल रेशा क्षेत्र की 21 हजार से अधिक इकाइयां पंजीकृत हुई हैं। इन इकाइयों से लगभग दो लाख 30 हजार लोगों को रोजगार मिला है।

मंत्रालय ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत इस क्षेत्र में 68 हजार से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें 80 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं।

इसके अलावा, 150 से अधिक नई मशीनों, तकनीकों और मूल्यवर्धित उत्पादों का विकास किया गया है। निर्यात बाजार प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 850 से अधिक उद्यमियों को 20 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है।

भारत दुनिया में नारियल रेशा का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है। वैश्विक उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी करीब दो-तिहाई है। देश में नारियल रेशा उद्योग का कारोबार लगभग 16 हजार करोड़ रुपये है और यह सकल घरेलू उत्‍पाद में एक प्रतिशत का योगदान देता है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *