insamachar

आज की ताजा खबर

delhi municipal corporation schools
भारत

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार 370 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह राशि सीधे विद्यार्थियों के खातों में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि पांच लाख से अधिक विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म और स्कूल बैग के लिए 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जारी की गई है।

इस अवसर पर उन्होंने 10 एआई और रोबोटिक्स लैब, एक हजार 500 प्रिंटर, साइंस ऑन व्हील्स और 60 क्रोमबुक जैसी शैक्षिक सुविधाओं की भी शुरुआत की। टैगोर गार्डन स्थित एमसीडी प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर बदलाव लाने के लिए सरकारी संस्थानों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और निजी संगठनों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से बच्चों को यूनिफॉर्म और स्कूल बैग खरीदने में मदद मिलेगी। साथ ही, उनमें सम्मान की भावना भी बढ़ेगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *