insamachar

आज की ताजा खबर

Direct exports and imports from Vizhinjam seaport in Kerala begin today.
बिज़नेस

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर के दौरान अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात बढ़कर करीब 51 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष इसी अवधि में यह निर्यात 45 अरब 73 करोड़ डॉलर था।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रस्तावित भारत-अमरीका व्यापार समझौते को लेकर बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है। दोनों देश इस समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सामान, पेट्रोलियम उत्पादों, इंजीनियरिंग वस्तुओं, रसायनों और कृषि उत्पादों के अधिक निर्यात से इस वृद्धि को समर्थन मिला है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सितंबर 2026 में भारत का कुल निर्यात लगभग 80 अरब 75 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान है। यह सितंबर 2025 की तुलना में 10.99 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं, सितंबर 2026 में कुल आयात करीब 94 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में 8.19 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल से सितंबर के दौरान भारत का कुल निर्यात 476 अरब 20 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान है। इसमें पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 13.84 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान कुल आयात 551 अरब 13 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान है, जो 15.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

सितंबर 2026 में वस्तु निर्यात बढ़कर 44 अरब 40 करोड़ डॉलर हो गया, जबकि पिछले वर्ष सितंबर में यह 36 अरब 8 करोड़ डॉलर था। वहीं, वस्तुओं का आयात पिछले वर्ष के 69 अरब 8 करोड़ डॉलर से बढ़कर इस वर्ष सितंबर में 74 अरब 61 करोड़ डॉलर हो गया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *